उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा बढ़ा, ऋषिकेश प्रेस क्लब में सैकड़ों समर्थकों के साथ दिग्गज समाजसेवी ने थामा ‘यूकेडी’ का दामन।

उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा बढ़ा, ऋषिकेश प्रेस क्लब में सैकड़ों समर्थकों के साथ दिग्गज समाजसेवी ने थामा ‘यूकेडी’ का दामन।

ऋषिकेश-08 मई 2026

उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जहाँ एक ओर भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हैं।वहीं प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भी इस बार आर-पार की जंग का मन बना लिया है। इसी कड़ी में तीर्थनगरी ऋषिकेश में दल को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और प्रतिष्ठित समाजसेवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।

युवाओं और महिलाओं में बढ़ता क्रेज और पार्टी कार्यालय और आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। खास बात यह रही कि इस बार सदस्यता लेने वालों में न केवल अनुभवी राजनेता शामिल हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं की भी भारी भागीदारी देखी गई। दल के पदाधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रीय पार्टियों की ‘दिल्ली वाली राजनीति’ से ऊबकर अब प्रदेश की जनता क्षेत्रीय मुद्दों की ओर वापस लौट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!