नगर पंचायत गैरसैंण में सरकार द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई शपथ।
गैरसैंण- 05 अगस्त 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के तमाम नगर निकायों में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सदस्य नामित किया गया है,गैरसैंण नगर पंचायत में भी सरकार द्वारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत का नामित सदस्य बनाया गया है.जिसमे पृथ्वी बिष्ट, अमरा देवी व रघुबीर धीमान शामिल हैं। जिन्हें आज बुधवार को नगर पंचायत गैरसैंण में अध्यक्ष मोहन भंडारी द्वारा शपथ दिलाई गई। वहीं, एक नामित सदस्य रघुवीर धीमान अस्वस्थता के कारण शपथ ग्रहण में नही पहुंच पाये।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने सरकार द्वारा नगर पंचायत गैरसैण में नामित किए गए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,नगर क्षेत्र का सामूहिक विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। आशा है कि सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और नगर पंचायत के चौहमुखी विकास में साथ मिलकर अपना योगदान देंगे।
उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रामचन्द्र गौड़ ने कहा कि,निर्वाचित एवं नामित सभासदों के सामुहिक सहयोग से नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी.उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
वहीं इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत,जिला पंचायत सदस्य अनिता रावत,जिला पंचायत सदस्य जगदीश रावत,ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी,पूर्व प्रमुख जानकी रावत,पूर्व प्रमुख शशी सौरियाल ने सभी मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,उनको आशा है कि सभी सभासद अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ाएंगे,और क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान शपथ ग्रहण के अवसर पर सभासद मंगल नारायण,हरेंद्र रावत,गोविंद पंवार,सोनाली साह, उमा ढोंडियाल,पुष्पा देवी,दयाल सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज गैड़ी,कुसुमलता गैड़ी,ऋतु जोशी,कस्तूरबा झिंक्वान,राजेन्द्र साह,विनोद नेगी,हीरा प्रसाद गैड़ी,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
