जे.एस.एन.एस.एन मोमोरियाल इंटर कालेज गैरसैंण में हुआ एनसीसी जूनियर डिवीजन का उद्घाटन।
गैरसैंण-05 अगस्त 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत
राजेश्वरी करुणा जे.एस.एन.एस.एन मोमोरियाल इंटर कालेज गैरसैंण में एनसीसी जूनियर डिवीजन के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित व छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता नेगी द्वारा मुख्य अतिथि कर्नल राजेश रावत का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
एनसीसी के उद्धघाटन अवसर पर प्रधानाचार्य ममता नेगी ने कहा कि,विद्यालय की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी और आज विद्यालय जिस मुकाम पर पहुंचा है,वो उसके लिए प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी व सभी शिक्षकों,स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राओं का धन्यवाद व आभार प्रकट करती हैं,जिनके मेहनत की बदौलत आज विद्यालय ने ये मुकाम हांसिल किया है। कहा कि,आज हमारे विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश भर में ऊंचा हुआ है,बताया कि,बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों ने मैरिड लिस्ट में जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है.उन्होंने सहयोग के लिए हंस-फाउंडेशन संस्था का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। ममता नेगी ने कहा कि आज उनके विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.कहा कि आज हमारे विद्यालय से निकले छात्र सैन्य अधिकारी,डॉक्टर,इंजीनियर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं.उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश रॉवत का भी विद्यालय में एनसीसी के शुभारंभ अवसर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे विद्यालय के एनसीसी के छात्र पूरे उत्तराखंड़ का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कर्नल राजेश रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि,एनसीसी युवाओं में अनुशासन,एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है।उन्होंने कहा कि,एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण नहीं है,बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है जो कठिन परिस्थितियों में भी नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। कहा,कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जो कैडेट अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़ता है,वही भविष्य में देश का सच्चा नेतृत्व करता है।
पूर्व विधायक व विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नेगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में एनसीसी खुलने को लेकर सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि,वो प्रधानाचार्य ममता नेगी व समस्त स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना करते हैं,जिनके कारण ये कार्य सफल हो पाया है।वहीं उन्होने बताया कि,विद्यालय को आवासीय बनाने की दिशा में 100 नाली भूमि रीठिया में चिन्हित कर दी गई है। निकट भविष्य में आवासीय भवन बना दिया जाएगा। कहा कि भविष्य में छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी,जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत,जिला पंचायत सदस्य जगदीश रावत,जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी,ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी, नगर पंचायत सभासद,सोनाली साह, पुष्पा देवी,मंगल नारायण,दयाल सिंह,जगदीश ढोंडियाल सहित विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
