गैरसैंण नगर के रिखोली गांव के ग्रामीण जूझ रहे पेयजल समस्या से,एसडीएम से लगाई गुहार।

गैरसैंण नगर के रिखोली गांव के ग्रामीण जूझ रहे पेयजल समस्या से,एसडीएम से लगाई गुहार।

गैरसैंण-27 अप्रैल 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

गर्मी बढ़ने के साथ ही गैरसैंण में पेयजल संकट गहराने लगा है। गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 में आजकल पानी की किल्लत को लेकर वार्ड निवासियों को दो-चार होना पड़ रहा है। समस्या को लेकर आज दर्जनों ग्रामीण वार्ड सभासद उमा ढोंडियाल के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि,रिखोली गांव के कोडियाघाट स्रोत से ग्रामवाशियों की पेयजल लाइन है, जिस पर विगत 15 दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।बताया कि, गांव में स्थित जलधारा मैं भी पानी सूख चुका है व बहुत ही कम मात्रा में पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त गांव में पानी आपूर्ति का कोई भी अन्य साधन उपलब्ध नहीं है।

सभासद उमा ढोंडियाल ने कहा कि इस संबंध में ग्रामवाशियों द्वारा कई बार लिखित व मौखिक रूप से जलसंस्थान कर्मियों व जलसंस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नही हो पाई है। जिस कारण ग्रामीण पेयजल को लेकर दर दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने जलसंस्थान से शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इस दौरान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गैरसैंण को पत्र प्रेषित कर शीघ्र पेयजल उपलब्ध करवाने व आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल समस्या का निदान नही होता है तो उनके द्वारा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जलसंस्थान की होगी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट ने भी ग्रामीणों की पेयजल समस्या की बहाली की मांग को लेकर,जल्द जलापूर्ति बहाल करने के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को कहा है।

इस संबंध में तहसीलदार गैरसैंण ने बताया कि जलसंस्थान के कनिष्ठ अभियंता को बुलाकर जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कह दिया गया है।

इस दौरान सभासद उमा ढोंडियाल, गायत्री देवी, मंजू देवी, कविता, योगेश्वरी, सरस्वती,शकुंतला,मुन्नीदेवी खीमा देवी,मीना,गंगा,ज्योति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!