आई लव यू’ कह कर युवक ने दी जान,युवती और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज।

आई लव यू’ कह कर युवक ने दी जान,युवती और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज।

पौड़ी गढ़वाल:-23 जुलाई 2026

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। वजह है कि युवक का एक वीडियो, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताते हुए करीब चार साल तक चले प्रेम संबंध का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी मानसिक पीड़ा और घटनाक्रम को विस्तार से बताया है। जिसके बाद परिजनों ने मामले में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने युवती और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, बीती 20 जुलाई को अमन नयाल नाम के एक युवक ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। फिर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने दाह संस्कार किया। हालांकि,अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इसी बीच युवक का एक वीडियो सामने आ गया। जिसमें युवक ने आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था. जिसमें उसने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उसका एक युवती के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध था, लेकिन अब युवती ने उसका साथ छोड़ दिया, जिससे वो मानसिक रूप से बेहद परेशान है. साथ ही कहता नजर आ रहा है कि ‘फिर किसी के साथ ऐसा मत करना ‘आई लव यू’. बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।

वहीं, वीडियो देख परिजन आक्रोशित हो गए. बीती 22 जुलाई को परिजनों ने पौड़ी कोतवाली पहुंचकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस ने युवती और उसकी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की बारीकी से तहकीकात में जुट गई है।

एसएसपी, पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि,युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया था. पुलिस वीडियो समेत अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!