समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ की धोखाधड़ी,स्थानीय लोगों ने किया कोतवाली का घेराव।

समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ की धोखाधड़ी,स्थानीय लोगों ने किया कोतवाली का घेराव।

नैनीताल-21 अप्रैल 2026

भीमताल क्षेत्र निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगने के बाद उसकी गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है,भाजपा कार्यकर्ता और काफी संख्या में व्यापारियों ने भीमताल कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया और धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर आगे भी लंबे समय तक बाजार बंद रखने की चेतावनी दी है।

कोतवाली पहुंचे लोगों का आरोप है कि समुदाय विशेष के इस युवक ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी। शारीरिक शोषण और नाम बदलकर आर्थिक शोषण किया। मामले को लेकर भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने कहा कि, पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा जा चुका है।लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी और स्थानीय लोग बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हालांकि,सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। इधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई जारी होने की बात कही है और जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी के मकान के भूमि की भी जांच की। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और इसे हटाने की मांग की है।

सीओ अंजना नेगी ने बताया कि,पुलिस ने पीड़िता से बात की है, आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई चाहती है, ये जानना चाहा. लेकिन पीड़िता के अपने निजी कारण हैं, जिस लिए पीड़िता इस मामले को अपराध के तौर पर प्रदर्शित नहीं करना चाहतीं,एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहती हैं। इसलिए जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होता,तब तक पुलिस भी लीगल एक्शन नहीं ले पाएगी। लेकिन आरोपी को ट्रेस आउट करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!