गैरसैंण में दूर दराज से आये ग्रामीणों ने उठाया बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का लाभ।

गैरसैंण में दूर दराज से आये ग्रामीणों ने उठाया बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का लाभ।

गैरसैंण:-11 जुलाई 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत

‘सेवा सप्ताह’ के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में आये लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ भी उठाया। जिसमे ऑर्थोपेडिक (हड्डी), नेत्र, स्त्री एवं प्रसूति, ENT, दंत, सामान्य चिकित्सा, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

चिकित्सा अधीक्षक गैरसैंण अर्जुन रावत ने बताया कि,सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

दूर दराज से आये ग्रामीणों ने कहा कि, इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए,जिससे कि, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य का मिल सके।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा भानुदास ने 90, फिजिशियन डॉ. जायजीत गुहा ने 145, सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने 60, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय वंडकर ने 47, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा ने 80 तथा डेंटल हाइजीनिस्ट विनोद बिष्ट ने 37 मरीजों का उपचार किया।

शिविर के दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुश ने 81 अल्ट्रासाउंड जांच कीं, जबकि एक्स-रे टेक्निशियन कैलाश रावत ने 58 मरीजों के निःशुल्क एक्स-रे किए। इसके अलावा 89 रक्त जांच, 33 ईसीजी परीक्षण किए गए। 10 लोगों के आयुष्मान भारत एवं आभा कार्ड बनाए गए तथा दो लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।

गैरसैंण ब्लॉक के दूरस्थ गांवों से पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पंजीकृत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!