उत्तराखंड में uksssc की नई भर्ती 2025… 57 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।
देहरादून- 04 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन।
आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरामैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है।
उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे।
लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकता है।
