चमोली जनपद में 92.84 करोड़ रुपए की शराब पी गए लोग,बना दिया नया रिकॉर्ड।

चमोली जनपद में 92.84 करोड़ रुपए की शराब पी गए लोग,बना दिया नया रिकॉर्ड।

चमोली-03 अप्रैल 2026

पहाड़ी जनपद चमोली में इस बार शराब की खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग की इस साल चमोली जिले से अच्छा खासी इनकम हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की इस इनकम ने आबकारी विभाग के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विभाग की तरफ से जो आंकड़ा जारी हुआ है, उसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 ने चमोली जिले में 92.84 करोड़ रुपए की शराब बिकी है, जो अब तक सबसे ज्यादा है।

इस बार की बिक्री को देखते हुए आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी ऊंचे राजस्व लक्ष्य निर्धारित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग ने 99 करोड़ रुपए और वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए 103 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। यह दर्शाता है कि शराब बिक्री को लेकर सरकारी रणनीति विस्तार की ओर बढ़ रही है।

एक तरफ जहां चमोली जिले में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से आबकारी विभाग काफी खुश है, क्योंकि उसकी इनकम बढ़ रही है और सरकार को भी शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है, लेकिन शराब की बढ़ती खपत को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता गहराने लगी है।सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में शराब की बढ़ती उपलब्धता सामाजिक ताने-बाने, पारिवारिक संरचना और युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि सभी दुकानें नियमानुसार संचालित हो रही हैं और किसी प्रकार की देयता शेष नहीं है। बता दें कि,चमोली जिले के कुछ गांवों में शराब बंदी भी लागू है। राजस्व बढ़ाने की इस होड़ में सामाजिक दुष्परिणामों को लेकर आम जनता के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!