चारधाम यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात हुआ अत्याधुनिक ‘सुपर ड्रोन’, 60 मिनट तक भरेगा उड़ान।

चारधाम यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात हुआ अत्याधुनिक ‘सुपर ड्रोन’, 60 मिनट तक भरेगा उड़ान।

देहरादून-11 अप्रैल 2026

आगामी चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने अपनी कमर कस ली है। SDRF के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने जानकारी दी कि, इस वर्ष यात्रा के दौरान निगरानी और आपदा प्रबंधन के लिए एक अत्याधुनिक ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।

कमांडेंट यदुवंशी के अनुसार, यह ड्रोन सामान्य ड्रोन की तुलना में काफी शक्तिशाली और अधिक समय तक हवा में रहने में सक्षम है।
यह ड्रोन 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी कर सकता है साथ ही लगातार 60 मिनट तक उड़ान भर सकता है, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में खोज और बचाव कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये ड्रोन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा उपलब्ध कराया गया है और इस ड्रोन को संचालित करने के लिए SDRF के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कमांडेंट ने बताया कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन स्थिति में यह ड्रोन ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। इसकी मदद से उन दुर्गम इलाकों तक भी नजर रखी जा सकेगी जहाँ पहुंचना कठिन होता है। प्रशासन का मानना है कि इस उन्नत तकनीक के उपयोग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!