चारधाम यात्रा शुरू अब तक हुए 19 लाख रजिस्ट्रेशन।

चारधाम यात्रा शुरू अब तक हुए 19 लाख रजिस्ट्रेशन।

देहरादून-21 अप्रैल 2026

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुकी हैं. गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार चार धाम यात्रा 15 दिन पहले ही शुरू हो गई है. अब तक चार धाम यात्रा के लिए 19 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि ये रजिस्ट्रेशन इसलिए कराये जा रहे है की यदि यात्रा के दौरान किस तरह का सन्देश यात्रियों को देना पड़े तो विभाग मैसेज के माध्यम से सभी के पास चला जाये इतना ही नहीं यात्रा के दौरान क्या करना है क्या नहीं करना है इसकी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही पर्यटन विभाग ने इस बार सभी मंदिरों में खासतौर पर केदारनाथ बद्रीनाथ धाम में वीडियो ग्राफी के लिए साफ तौर पर प्रतिबंधित रखा है। क्योंकि पिछले वर्षों में इस तरह की शिकायतें सामने आई थी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ऑफलाइन काउंटर भी उत्तराखंड के बॉर्डर पर जिसमें ऋषिकेश हरिद्वार और विकास नगर में बनाए गए हैं ताकि ऐसे लोग जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं वह सीधे देहरादून हरिद्वार पहुंचकर चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इतना ही नहीं इस बार ऐसे लोगों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई है जो ग्रुप में धर्मशाला में होटल में आकर रह रहे हैं उनके पास विभाग की रजिस्ट्रेशन मोबाइल वैन स्वयं पहुंचेगी और उनका यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!