मौसम अपडेट उत्तराखंड:- मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट किया जारी।

मौसम अपडेट उत्तराखंड:- मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट किया जारी।

देहरादून:-30 मई 2026

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक एक बार फिर भारी बारिश और आंधी तूफान का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार दोपहर तक जहां प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में मौसम साफ था कुछ जगहों पर बादल मंडरा रहे थे, वहीं शाम होते ही तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बढ़ते तापमान के बीच हुई इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा 30 मई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों के साथ ही सभी पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बात करें 31 मई की तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है जबकि अन्य जनपदों में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटों तक भी बिगड़ा हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल छाए रहने,हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने और तेज हवाओं व आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर अधिक समय तक न रुकने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!