रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हरिद्वार,कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश।
हरिद्वार:-22 नवंबर 2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उनके साथ मौजूद हैं। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में शामिल होने पहुंचे राजनाथ सिंह के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। गर्मजोशी से राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके संबोधन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन में नई ऊर्जा भरने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पूरी ताकत से जुटने का संदेश देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया था। दिनभर चले मंथन के बाद शाम को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में शामिल होने पहुंचे। बैठक में प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
