भोपाल में तीन नाबालिग हिंदू किशोरियों के मतांतरण का मामला आया सामने।

भोपाल में तीन नाबालिग हिंदू किशोरियों के मतांतरण का मामला आया सामने।

भोपाल (मध्यप्रदेश)-19 अप्रैल 2026

भोपाल में तीन नाबालिग हिंदू किशोरियों के मतांतरण का मामला सामने आने के बाद फिर से राजधानी में मुस्लिम युवाओं के संगठित नेटवर्क का जिहादी चेहरा उजागर हुआ है। इस नेटवर्क से जुड़े लोग हिंदू युवतियों को झांसे में लेने के लिए हर स्तर पर अपराध करते हैं।

पिछले दिनों स्पा और ब्यूटी पार्लर में भी इस नेटवर्क की करतूत उजागर हो चुकी है। इनमें नौकरी के बहाने हिंदू युवतियों से लव जिहाद को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मतांतरण के माध्यम से सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया। दो मुस्लिम बहनें इस नेटवर्क की अहम किरदार थीं। कुछ पीड़िताओं की शिकायत पर जब दोनों बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उनका नेटवर्क अहमदाबाद से भी जुड़ा पाया गया। पूछताछ में ब्यूटी पार्लर संचालिका बहनों- अमरीन और आफरीन ने जो सच स्वीकारा वो बेहद इस जिहादी नेटवर्क की गहरी सुनियोजित साजिशों को बेनकाब करता है। अब तक सामने आ चुके मामलों में पाया गया है कि जरूरतमंद हिंदू युवतियों को पहले काम पर रखा जाता है, फिर ब्रेनवाश करके उन्हें मतांतरण के लिए बाध्य किया जाता है। इस नेटवर्क में मुस्लिम युवतियां भी शामिल रहती हैं। वे निम्न-मध्यम वर्गीय हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर मुस्लिम युवाओं से दुष्कर्म कराती थी फिर मतांतरण के लिए बाध्य करती हैं।

देह व्यापार के धंधे में धकेला⤵️

अमरीन और आफरीन ने ब्यूटी पार्लर कम स्पा सेंटर में नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक हिन्दू युवती और उसकी सहेली को घर में रखा और फिर अपने मुस्लिम भाइयों व प्रेमी के सामने भेज दिया। दोनों हिंदू युवतियों को उन्होंने देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया.उनका भोपाल से लेकर अहमदाबाद तक शारीरिक शोषण कराया। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क ने बहुत सारी लड़कियों को निशाना बनाया। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कई तो सामने ही नहीं आईं।

अशोकनगर जिले की जिन तीन नाबालिग लड़कियों को हाल ही में मतांतरित कराया गया है। उनमें से एक कक्षा 11 की छात्रा है। उसको उसकी मुस्लिम सहेली के माध्यम से फंसाया गया फिर घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया गया।इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। एक लाख रुपये ऐंठने के साथ ही मतांतरण कराया। पुलिस नए मामलों की जांच कर रही है। इस मामले मे दो नाम सामने आ चुके हैं। दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!