टिहरी के जाखणीधार में नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला रईस गिरफ्तार! पॉक्सो एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज।

टिहरी के जाखणीधार में नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला रईस गिरफ्तार! पॉक्सो एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज।

नई टिहरी-07 जुलाई 2026

महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने जाखनीधार क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 06 जुलाई 2026 को पीड़िता की माता द्वारा कोतवाली नई टिहरी में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 धारा 74, 127(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रईस अहमद (35 वर्ष) निवासी ग्राम स्योहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जाखनीधार, टिहरी गढ़वाल को जाखनीधार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर टिहरी पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!