बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा,दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसीयों का मौन व्रत।

बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा,दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसीयों का मौन व्रत।

बद्रीनाथधाम (चमोली):-07 जुलाई 2026

बद्रीनाथ धाम से जुड़े चढ़ावा विवाद के बीच अब जनाक्रोश सड़कों पर उतर आया है.जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर जहां कल सोमवार को स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। तो वहीं आज बद्रीनाथ धाम में इसी मामले को लेकर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत शुरू कर दिया है।

भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा,दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंदिर सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत शुरू कर दिया है।

उन्होंने BKTC प्रशासन सहित सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए इस चढ़ावा दान चोरी प्रकरण की कड़ी जांच की मांग की है. विधायक लखपत बुटोला ने पूरे प्रकरण में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच की मांग की है.बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला बद्रीनाथ धाम में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और गबन के मामलों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लखपत सिंह बुटोला बद्रीनाथ धाम पहुंचे उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और उसके बाद कहा कि यह सिर्फ पैसों का भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, सनातन संस्कृति और स्वाभिमान पर चोट है।

मामले की शीघ्र जांच व कार्यवाही को लेकर आज सुबह विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी संग बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बद्रीनाथ सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत पर बैठ गए.अयोध्या के राम मंदिर में सामने आए दान चोरी प्रकरण के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में भी चढ़ावे और दान की धनराशि में हेराफेरी के आरोप लगे हैं,जिसपर बीकेटीसी की चार सदस्यीय जांच समिति इस प्रकरण की जांच कर रही है.

भैरव सेना’ नाम के संगठन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के कर्मचारियों और मंदिर समिति के अधिकारियों पर चढ़ावे की राशि में आर्थिक हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है.वहीं,इस मामले को लेकर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति BKTC ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। इसके साथ ही गणना प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान को लेकर कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, जिन पर जांच समिति भी गठित की गई है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!