देहरादून,चमोली सहित 5 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी।

देहरादून,चमोली सहित 5 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी।

देहरादून:-13 जुलाई 2026

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय अंचलों में मानसूनी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर बादलों की तेज गरजेंगे के साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।हल्की बारिश गरज के साथ एक या दो दौर होने की संभावना है. अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 34°C तथा 24°C के लगभग रहने की संभावना है। बताते चलें कि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।

बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित विभागों को चौबीसों घंटे एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग भूस्खलन से बाधित होने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत खोलने के निर्देशित किया गया है। साथ ही लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की गई है. वहीं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है और भारी बारिश से उफनती नदियों, नालों और गदेरे व संवेदनशील स्थानों के पास न जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर लोगों से सुरक्षित रहने को कहा है। वहीं उत्तराखंड में मानसूनी बारिश से हाहाकर मचा हुआ हैं। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!