बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को भेजी लोकेशन,फिर खुद भी खाया जहर,अस्पताल में भर्ती।

बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को भेजी लोकेशन,फिर खुद भी खाया जहर,अस्पताल में भर्ती।

देहरादून:-16 जुलाई 2026

राजधानी देहरादून में एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का अरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बाद में बीएसएफ जवान ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उसका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति की शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान 38 वर्षीय निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि 40 वर्षीय महिला निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा क्षेत्र मृत मिली।जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ जवान को नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस द्बारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आया बीएसएफ जवान पिछले दो दिनों से महिला (प्रेमिका) के साथ होमस्टे में ठहरा हुआ था। वहीं मृतका के पति ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बीएसएफ जवान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

मृतका के पति ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और बीएसएफ जवान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी।उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएफ जवान की पत्नी भी उनकी पत्नी से संबंध खत्म करने का दबाव बनाती रही थी।इसी विवाद के चलते बीएसएफ जवान ने प्रेमिका जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!