देहरादून में लोगों ने दो नाबालिग बच्चों के साथ गलत कृत्य करने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंह काला कर सड़क पर घुमाया।
देहरादून:-09 अक्टूबर 2026
राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ लंबे समय से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है. बच्चों के परिजनों की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कल 10 अक्टूबर शनिवार सुबह को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगी।
जानकारी के अनुसार देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में शुक्रवार को बच्चों से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि वह क्षेत्र में छोटे बच्चों के साथ गलत हरकत कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोग आरोपी का मुंह काला करके सड़क पर घुमाने लगे, जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा हैं। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 9 अक्टूबर को कुछ लोग 32 साल के आरोपी पकड़कर बाईपास चौकी लेकर पहुंचे. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाले है और वर्तमान में देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अल्फा टावर में रह रहा था। चौकी पर लाने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि जितेंद्र सिंह दो नाबालिग बच्चों के साथ काफी समय से कुकर्म कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बताया है कि नाबालिग बच्चों के परिजनों की तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्बारा आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
