देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों की रकम राशि की गई तय,सफाई कर्मियों की मानदेय बढ़ाने पर लगी मुहर।

देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों की रकम राशि की गई तय,सफाई कर्मियों की मानदेय बढ़ाने पर लगी मुहर।

देहरादून-30 अप्रैल 2026

देहरादून नगर निगम की चतुर्थ बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने इस बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए शहर के विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में सफाई कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब सफाई कर्मियों के मानदेय में ₹800 की वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही, शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव पास हुआ है। महापौर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और शासन को पत्र लिखकर इन पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने जानकारी दी कि बैठक में पार्षदों द्वारा कुल 71 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 65 प्रस्ताव पार्षदों के और 6 निगम के विभिन्न अनुभागों के थे। उन्होंने बताया कि धारा 91 के तहत भी कई प्रस्तावों पर नीतिगत निर्णय लिए गए हैं।

वहीं,नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में शहर के समग्र विकास और जनहित से जुडे अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बैठक में कई अहम भी निर्णय लिए गए. जिसमें किन्नरों की ओर से मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम 5,100 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण मित्रों यानी सफाई कर्मियों का मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की गई. वहीं,बोर्ड बैठक में 65 प्रस्तावों पर चर्चा पूरी नहीं होने के कारण आज गुरुवार को दोबारा से नगर निगम में बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि देहरादून नगर निगम की चतुर्थ बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बोर्ड बैठक हंगामे के साथ हुई। बैठक में 65 प्रस्तावों पर चर्चा हुई,लेकिन बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा कम हुई और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। इतना ही नहीं बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद कई बार आमने-आमने आए। इतना ही नहीं तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी जिसके चलते सभी 65 प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई।बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए प्रतिदिन करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।

वहीं, बोर्ड बैठक में कई पार्षदों ने किन्नरों की मनमानी धनराशि मंगाने पर प्रस्ताव रखा. इस मामले में काफी देर तक चर्चा होने के बाद तय किया गया कि किन्नरों को अधिकतम धनराशि 5100 रुपए दी जाएगी, लेकिन जिस तरह नगर निगम ने यह निर्णय लिया है, अब किन्नर समाज में किस तरह की प्रतिक्रिया रहती है और नगर निगम के इस निर्णय से सहमत होंगे या नहीं, ये भी चर्चा का विषय रहने वाला है. बता दें कि यह प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी।

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि आज चौथी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान अहम निर्णय भी लिया गया. जिसके तहत अधिवेशन में बोर्ड ने किन्नरों की ओर से मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम ₹5100/- निर्धारित किए जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया। साथ ही प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किए जाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!