कैंची धाम के पास दर्दनाक सड़क हादसा: कार खाई में गिरने से एक की मौत, चार घायल।
नैनीताल :-12 नवंबर 2026
नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में बीती मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से देर रात सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात के अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बावजूद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। वहीं, मृतक का शव खाई से निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन (संख्या UP 25 EJ 4586) में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।
मृतक का विवरण⤵️
•अनुज तिवारी (29 वर्ष)- पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली (वाहन चालक)।
घायलों का विवरण⤵️
•सनी (23 वर्ष)- पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
•रवि – पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
•संचित- पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
•संदीप शर्मा- पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।
