हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा,चार कांवड़ियों की डूबने से मौत।

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा,चार कांवड़ियों की डूबने से मौत।

हरिद्वार:-31 जुलाई 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगा में नहाने के दौरान चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कांवड़िया गंगा की तेज धारा में फंस गया था। उसे बचाने की कोशिश में अन्य साथी भी पानी में उतर गए और देखते ही देखते चारों गंगा की लहरों में समा गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व जल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से आए एक दल का हिस्सा थे। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान वे हरिद्वार पहुंचे थे और गंगा स्नान के लिए जटवाड़ा पुल के पास गए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों कांवड़ियों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक साथी को बचाने की कोशिश में चार युवकों की जान चली गई। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटा है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

जिला अस्पताल पहुंचे कांवड़िए साहिल ने बताया कि उनके ग्रुप में करीब 20 कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार आए थे। हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर पूरा ग्रुप चंडीगढ़ के लिए रवाना भी हो गया था। लेकिन कुछ साथी आगे पीछे हो गए। इतने में ही जटवाड़ा पुल के पास कुछ साथी गंगनहर में नहाने लगे। गंगनहर में नहाते समय उनका साथी भरत गंगनहर में आगे जाकर नहा रहा था। अचानक से वो गड्ढे में पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शिवांश, नितिन और अमित भी गड्ढे में कूद गए। गड्ढे में मिट्टी में चारों धंस गए और बाहर नहीं निकल पाए।

साहिल ने बताया कि उसने अमित नाम के युवक को बचा लिया लेकिन उसका भाई रोहित डूबकर लापता हो गया।इसके बाद स्थानीय पुलिस और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि गंगनहर में पानी कम होने के कारण चारों शवों को तत्काल ही बाहर निकाल लिया गया।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन चारों कांवड़ियों को बचाया नहीं जा सका। तत्काल चारों के शवों को बरामद कर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कांवड़ियों से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!