उत्तराखंड में अगले तीन दिन आफत की बारिश,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन आफत की बारिश,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

देहरादून:-09 अगस्त 2026

उत्तराखंड में आफत की बारिश अभी रुकने वाली नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन यानी 9 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसलिए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की तरफ से जो चेतावनी जारी की गई है, उसके अनुसार आज 9 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी के जिलों में भी मौसम साफ नहीं रहेगा. अन्य जिलों में भी तेज बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने के आसार है. 10 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यह हालात देखने को मिलेंगे. इस दौरान भी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में जोरदार बारिश होगी। 10 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 अगस्त की बात की जाए तो इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जरूर न हो तो यात्रा करने से बचें। पहाड़ों भारी बारिश के कारण नदी-नालों को जलस्तर भी बढ़ सकता है। ऐसे में नदियों से दूर और सुरक्षित स्थानों पर रहे। भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने से सड़कें, राजमार्ग और पुल बाधित या क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इन सब बातों का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!