अधिकारी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी, मौके पर मौत।

अधिकारी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी,मौके पर मौत।

उत्तरकाशी- 09 मई 2026

शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक उद्योग अधिकारी की मौत हो गई है।उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी को तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मामराज (31) निवासी टिपरी बिष्ट, चिन्यालीसौड़ के रूप में हुई है। वह कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 5:50 बजे ऑल वेदर रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान पीछे से मुर्गों से भरी पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पिकअप ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया था।

प्रारंभिक जांच में पिकअप का ब्रेक फेल होना और ड्राइवर को नींद आना हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे में घायल चालक रोहित निवासी नौगांव, बड़कोट को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!