स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने 154 पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने 154 पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित।

देहरादून:-15 अगस्त 2026

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में भी आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर 156 पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विभिन्न बेहतरीन कार्यों के लिए महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि आज का यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर आजादी के नायकों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर देता है, जिनके त्याग, साहस और बलिदान के कारण आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं। राष्ट्र की एकता और अखंडता, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन में हमारे पुलिसकर्मी सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं।

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उन्हें गर्व है किउत्तराखंड पुलिस ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पेशेवर दक्षता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में सुरक्षा प्रबन्धन की कड़ी चुनौती से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में आयोजित पांच दिवसीय न्याय संहिता प्रदर्शनी के सफल आयोजन तक, पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया है। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर समन्वय के साथ संभालते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा, सेवा और आस्था तीनों के बीच संतुलन बनाए रखा।साइबर अपराध प्रबंधन के क्षेत्र में प्रगति समीक्षा बैठक में उत्तराखण्ड पुलिस ने देश के टॉप पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना। पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से Institutional Performance Award for State Police प्राप्त करना व BRICS सम्मेलन में सिल्क्यारा टनल और धराली-हर्षिल रेस्क्यू मॉडल की सराहना किया जाना, ये सब उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता का प्रमाण है।

दीपम सेठ ने कहा कि,खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का गौरव बढ़ाया है। वहीं, पुलिस कर्मियों के कल्याण और प्रोत्साहन की दिशा में पिछले एक वर्ष में 950 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नतियां दी गई हैं।उत्तराखण्ड पुलिस की इन उपलब्धियों के पीछे हमारे अनेक ‘नायक’ हैं। रात-दिन बैरियर पर तैनात जवान, परिवार से दूर ड्यूटी करने वाली हमारी महिला पुलिसकर्मी, वाहन चालक, ट्रैफिक कर्मी,वायरलेस ऑपरेटर, साइबर विशेषज्ञ और फील्ड में कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी आप सभी हमारी असली ताकत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!