वायरल पत्र विवाद पर गरमाई सियासत,अरविंद पांडेय ने तोड़ी चुप्पी।

वायरल पत्र विवाद पर गरमाई सियासत,अरविंद पांडेय ने तोड़ी चुप्पी।

देहरादून-04 मई 2026

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है।

अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को लेकर दी सफाई⤵️

बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने देहरादून भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अपने नाम से वायरल हो रहे पत्र पर सफाई दी है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी नेता को कोई भी पत्र नहीं लिखा है। वायरल पत्र के माध्यम से भाजपा की छवि को खराब किया जा रहा है।

पत्र का पार्टी से नहीं है कोई लेना देना:अरविंद पांडेय⤵️

विधायक ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस वायरल पत्र का जिक्र किया है, उसका पार्टी का कोई लेना देना नहीं। विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते-आते विपक्ष इस तरह का हथकंडे अपना कर पार्टी की छवि खराब करने का काम करता है।

गणेश गोदियाल को मांगनी चाहिए माफी: दीप्ति रावत⤵️

वायरल पत्र मामले में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से बातचीत करने के बाद इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार किया जाएगा।

गोदियाल ने लगाए थे आरोप⤵️

बता दें बीते दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता कर एक वायरल पत्र का जिक्र किया था। गोदियाल ने आरोप लगाया था विधायक ने किसी बड़े नेता को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्पीड़न करने की बात कही गयी थी। साथ ही उसमें कहा था कि उनके परिवार को धमकाने और राजनीतिक-सामाजिक जीवन खत्म करने की बात कही गई है। गोदियाल ने इस पूरे मामले के लिए एसआईटी जांच की मांग की थी। साथ ही कहा कि जब सत्तापक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!