शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला,गिरफ़्तारी से बचने के लिए कोर्ट में दाखिल सास की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज,पति-ननद हो चुके हैं गिरफ्तार।

शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामला,गिरफ़्तारी से बचने के लिए कोर्ट में दाखिल सास की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज,पति-ननद हो चुके हैं गिरफ्तार।

देहरादून:-01 अगस्त 2026

राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र में सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामले में मृतका की सास प्रवीना खत्री को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सृष्टि कंडारी की सास प्रवीना खत्री ने गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून कोर्ट ने अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी,जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्रभारी सत्र न्यायाधीश मोनिका मित्तल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की अंतरिम राहत देने से इनकार किया।

सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामले में पति और ननद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल दोनों लोग न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए है। इसके बाद तीसरी आरोपी और मृतका की सास प्रवीना खत्री ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन प्रवीना खत्री को भी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया एफआईआर में आरोपियों पर वादी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष को सुने बिना अंतरिम अग्रिम जमानत देना उचित नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर अदालत ने अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!