घने कोहरे में बेकाबू हुई पर्यटकों की गाड़ी,गहरी खाई में गिरी,पुलिस और SDRF ने दो लोगों को बचाया।

घने कोहरे में बेकाबू हुई पर्यटकों की गाड़ी,गहरी खाई में गिरी,पुलिस और SDRF ने दो लोगों को बचाया।

नैनीताल:-19 जुलाई 2026

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से रामगढ़ मार्ग में कल शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ था। पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर, रामगढ़ आदि जाने के लिए इस मार्ग को इस्तेमाल किया जाता है। ये मार्ग पहाड़ के कई क्षेत्रों को नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी से जोड़ता है। शनिवार शाम को कोहरे के कारण लखनऊ से आए पर्यटकों की महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। महेशखान पर्यटक गेस्ट हाउस से लगभग 2 किलोमीटर रामगढ़ की तरफ हुई दुर्घटना में गाड़ी में सवार दोनों लोग घायल हो गए। रैस्क्यू टीमों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि महेशखान बैड से आगे रामगढ़ रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

जांच में पता चला कि (DL08CBE0795) नंबर की कार, जिसमें खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल (निवासी सेक्टर-11, नोएडा) सवार थे, मुक्तेश्वर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। महेशखान के कुलाटी बैड के पास घने कोहरे के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन वे पूरी तरह होश में हैं और खतरे से बाहर बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली भेजा गया।

पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर सर्च अभियान भी चलाया कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न हो।

पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि बारिश और घने कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि कम दृश्यता के चलते हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!