परिवहन विभाग ने अपने ही कर्मचारियों की गाड़ी का काटा चालान।

परिवहन विभाग ने अपने ही कर्मचारियों की गाड़ी का काटा चालान।

देहरादून-28 जनवरी 2026

परिवहन विभाग ने नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाते हुए अपने ही विभाग में लगी एक अनुबंधित गाड़ी का चालान काटा है। मामला गाड़ी के कागजात और टैक्स से जुड़ा है।संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि विभाग में लगी एक अनुबंधित गाड़ी के टैक्स जमा न होने की जानकारी सामने आने पर संबंधित वाहन का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सभी विभागों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अपने-अपने विभागों में चल रही सभी गाड़ियों के कागजात समय पर जांच लिए जाएं,अन्यथा नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन अधिकारी ने यह भी बताया कि इस तरह के मामलों में अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन भी होता है। कई बार यह भी देखने में आता है कि प्राइवेट नंबर प्लेट लगाकर वाहन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे नियमों और कानूनों का पूरी तरह पालन करें, क्योंकि नियम सभी के लिए समान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!