हरियाणा के पर्यटकों की ऋषिकेश में सड़क पर सरेआम पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

हरियाणा के पर्यटकों की ऋषिकेश में सड़क पर सरेआम पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

ऋषिकेश-22 मई 2026

हरियाणा के पर्यटकों को नग्न कर मारपीट,जानलेवा हमला और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पर्यटकों की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसी कड़ी में घटना में शामिल 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि बीती 20 मई को हरियाणा के कैथल के रहने वाले सतवीर सिंह अपने साथियों सोनू, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार और विक्रम सिंह के साथ कार से ऋषिकेश घूमने आ रहे थे तभी काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई किसी गलतफहमी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पर्यटकों के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे वो घायल हो गए। भीड़ ने पर्यटकों के वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित सतवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया जिनके नाम अशोक थापा और नरेश कश्यप निवासी गली नंबर 2 काले की ढाल ऋषिकेश है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि,हरियाणा के कैथल के रहने वाले सतवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वो अपने दोस्तों के साथ आया था तभी आईडीपीएल के पास स्कूटी सवार महिला ने उनकी कार रोकी उसके साथ एक बच्ची भी थी। उनकी आपस में बहस हो रही थी तभी आस पास के लोग आ गए। उनके बातचीत के बीच ही उनके साथ मारपीट कर दी गई है। कार में तोड़फोड़ कर बुरी तरह पीटा. इसके बाद महिला ने पुलिस को बुलाया. जिसके बाद उन्हें बचाया गया।जिस महिला से उनकी बहस हो रही थी, उससे भी पूछताछ की गई। जिसमें महिला ने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी इसी बीच पीछे बैठी बेटी ने उससे कहा कि कार सवार युवकों ने कुछ इशारा किया है और टिप्पणी भी की है। जिस पर महिला ने कार को रोका और वो उनसे बात करने लगी। जिसमें बहस होने लगी तभी आसपास के लोग जमा हो गए और कार सवारों से मारपीट कर दी।इसी बीच कुछ लोगों ने कार सवारों को बचाया। महिला ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया। अगर भीड़ को लग रहा था कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई या टिप्पणी की गई तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। इस तरह से कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। मामले में दो नामजद युवकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि, फरार लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!