2027 में राज्य में बनाएंगे यूकेडी की सरकार,यूकेडी सैनिक प्रकोष्ठ ने गैरसैंण में लिया संकल्प।
गैरसैंण में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय पूर्व सैनिकों का चुनावी मंथन।
गैरसैंण:- 02 अगस्त 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला
उत्तराखंड में 2027 के आम चुनावों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सैनिक प्रकोष्ठ का मंथन कार्यक्रम का आयोजन कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 2027 में 27वें राज्य में यूकेडी सरकार लाने को कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। मंथन कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व सैनिकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पारंपररिक वाद्य यंत्रों में शामिल ढोल,दमाऊ,मश्क बीन बजाकर सभी का स्वागत किया गया।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा गैरसैंण के भुवनेश्वरी महिला आश्रम के मनमथन सभागार में भारी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिको ने पूरे जोश -खरोश के साथ चुनावी हुंकार भरी, वहीं कार्यक्रम में सेना का अनुशासन भी खूब दिखा।वक्ताओं के ओजस्वी भाषणों के बीच तय समय में घंटी का बजना उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक नया संदेश दे रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उक्रांद के संस्थापक इंद्रमणि बडोनी एंव जनरल बिपिन रावत के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देकर किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति के नारों के साथ ही जय पहाड़ जय पहाड़ी के नारे भी खूब लगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड के कुमाऊं,गढ़वाल व तराई क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों से जुडे कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सैनिक मंथन कार्यक्रम में एक ओर जहां जल,जंगल,जमीन पर अधिकारों की बात कही गयी,तो वहीं मूल निवास व भू कानून को लेकर भी सरकार के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए गए।सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों के परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही गयी।
मंथन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला ने कहा कि सड़कों ओर संघर्षों से मिला उत्तराखंड राज्य,पिछले 25 सालों से भाजपा और कांग्रेस की जागीर बनकर रह गए है,जिसमें मजबूर जनता पीस रही है। अब वक्त आ गया है कि दिल्ली से चलने वाले इन दोनों दलों से निजात दिलाकर उत्तराखंड के हकों के लिए संघर्ष करने वाली उक्रांद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। सैनिक प्रकोष्ठ के पहले प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय महामंत्री कैप्टन चंद्र मोहन गढ़िया ने कहा कि 25 सालों की उपलब्धियां केवल पलायन और बेरोजगारी के रूप में सामने आई है। जिसका विकल्प सत्ता का पूर्ण परिवर्तन कर उक्रांद को पूर्ण बहुमत की सरकार के रूप में आना होगा। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि आज राज्य का परेशान हर पूर्व सैनिक,नौजवान,किसान ओर महिलाएं उत्तराखंड में उक्रांद की सरकार चाहते हैं। वर्तमान में माहौल हमारे पक्ष में है प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर इसको और मजबूत बनाना होगा। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री कैलाश देवरानी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से परेशान आमजन परिवर्तन चाहता है। 2027 के चुनाव में हम मजबूत संगठन के दम पर सरकार बनाएंगे।
पार्टी महामंत्री हीरा सिंह फरस्वाण एवं प्रभारी कैप्टैन देवचंद्र उत्तराखंडी के संयुक्त संचालक में आयोजित कार्यक्रम में गैरसैंण के पूर्व सैनिक गोविंद सिंह मढ़वाल,कलम सिंह,अवतार सिंह,नैन सिंह,आनंद सिंह नेगी,कुंवर सिंह बिष्ट,गंगा सिंह बिष्ट,नरेंद्र सिंह बिष्ट ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की सभी को पार्टी का लोगो लगी टोपी,टी-शर्ट व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सैनिक मंथन 2027 कार्यक्रम के संयोजक गैरसैंण निवासी हरेंद्र सिंह भंडारी,केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला ,सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह पुंडीर,अर्द्ध सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी कर्नल सुनील चौहान ,बद्रीनाथ विधानसभा के दावेदार कर्नल विनोद नेगी ,सैनिक प्रकोष्ठ के प्रथम अध्यक्ष चंद्र मोहन गढ़िया, बद्रीनाथ से दावेदार शिक्षाविद पूर्व वाइस चांसलर उदय सिंह रावत,केंद्रीय मंत्री कैलाश देवरानी ,कैप्टन देवचन्द्र उत्तराखंडी,चन्द्र नगर गैरसैंण सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमन सिंह मनेसा ,गैरसैंण ब्लाक के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट, देहरादून महानगर के अध्यक्ष वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए पूर्व सैनिक व पूर्व अर्ध सैनिक बलों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
