उत्तराखंड के कई जिलों में 13 अक्टूबर तक बारिश बर्फबारी का अलर्ट।
देहरादून:-10 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट-डा.जयदेव पंवार।
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेशभर के कुछ इलाकों में बारिश बर्फबारी व ओलावृष्टि ने लोगों का जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार को हरिद्वार, पिथौरागढ़, देहरादून जिले में हुई बारिश ने लोगों का काफी नुकसान किया है खासकर हरिद्वार जिले में ओलावृष्टि के कारण लोगों के वाहनों को व फसलों को भारी क्षति पहुंची है। इस बीच आज 10 अक्टूबर को भी प्रदेश के सभी 13 जिलों में हल्की से माध्यम बारिश का अंदेशा जताया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो आज 10 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर पिथौरागढ़ ,चंपावत उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इस दौरान बारिश भी देखने को मिल सकती है।
11 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है।
12 अक्टूबर को देहरादून टिहरी ,उत्तरकाशी चमोली ,रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है जबकि 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
13 अक्टूबर को देहरादून टिहरी, उत्तरकाशी चमोली ,रुद्रप्रयाग बागेश्वर ,नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।
