गैरसैंण के पंचाली सडक पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त,घायल दंपति को हायर सेंटर किया गया रेफर,बेहतर ईलाज के लिए जिला प्रशासन को विधायक ने किया निर्देशित।

गैरसैंण के पंचाली सडक पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त,घायल दंपति को हायर सेंटर किया गया रेफर,बेहतर ईलाज के लिए जिला प्रशासन को विधायक ने किया निर्देशित।

विधायक अनिल नोटियाल ने सडक पर सुरक्षा उपाय के दिए निर्देश।

गैरसैंण- 19 जून 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत शनिवार दोपहर एक वैगनआर कार दाडमडाली पंचाली मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.जिससे कार में सवार कुल 6 लोगों में से चार लोगों को चोटे आयी हैं ,जिनमें से गंभीर रूप से घायल दंपति को हायर सेंटर रेफर किया गया है. विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने अस्पताल पंहुचकर घायलों का हाल जानने के साथ ही श्रीनगर रेफर हुए घायलों के त्वरित ईलाज के लिए सीएमओ चमोली को निर्देशित किया है.

मिली जानकारी के अनुसार गैरसैंण नगर से 9 किलोमीटर दूर दाडमडाली- पंचाली मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार सभी लोग ऐखोला गांव में एक पूजा में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नौगांव के समीप पचांली बेंड पर मोड काटने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नीचे दूसरी सडक पर गिर गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी गांवों के ग्रामीणों ने 108 सेवा सहित गैरसैंण कोतवाली में घटना की जानकारी दी.जिसके बाद मौके पर पंहुचे दो एंबुलेंस वाहनों के माध्यम से घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया,जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा सर व पेट की चोटों से गंभीर रूप से घायल दंपति भरत राम 42 वर्ष पुत्र भवानु राम व चांदनी 40 वर्ष को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है.जबकि अन्य दो घायलों में शामिल पुष्पा देवी 38 वर्ष पत्नी संतोष कुमार निवासी फरकंडे व राधा देवी पत्नी भरत राम उम्र 30 वर्ष निवासी पंचाली का गैरसैंण अस्पताल में ईलाज चल रहा है,वहीं दुर्घटना में चालक सचिन वर्मा 22 वर्ष पुत्र बलवीर लाल मटखडेरा मुसों एवं दिंगबर 6 वर्ष पुत्र संतोष कुमार सुरक्षित हैं.

दुर्घटना को लेकर पंचाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल ने कहा की पीएमजीएसवाई द्वारा नवनिर्मित सडक पर क्रैश वैरियर न होने से आए दिन सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, उन्होंने तत्काल क्राश बेरियर लगाये जाने व नालियों का निर्माण किये जाने की मांग की.

मामले में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा की घायलों के बेहतर ईलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है,वहीं सडक पर संभावित दुर्घटना स्थलों को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारीयों को तत्काल जरूरी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!