कोर्ट के आदेशों पर बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुरसाडी जेल में कटेंगी रातें।

कोर्ट के आदेशों पर बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुरसाडी जेल में कटेंगी रातें।

गोपेश्वर:-13 जुलाई 2026

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को चमोली के ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में ले जाया गया।जहां उसे सिविल जज (जूनियर डिवीजन)एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में प्रस्तुत किया गया,जहां मामले में आरोपी नौटियाल को न्यायालय के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गठित SIT टीम को आरोपी प्रमोद नौटियाल के देहरादून स्थित घर से गिरफ्तारी के दौरान तलाशी लेने पर बद्रीनाथ धाम से चुराया बहुमूल्य शालिग्राम बरामद हुआ है हैं,जिसे भी पुलिस के द्वारा सील कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रमोद नौटियाल को रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के बाद उसे बद्रीनाथ लाया गया, जहां जांच दल ने उससे मामले के संबंध में पूछताछ की।पूछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी के मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है।

पूरा मामला जानिए

भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने इस मामले का सबसे पहले खुलासा किया था। संदीप खत्री ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली है कि बदरीनाथ मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान की चोरी हो रही है। भैरव सेना के संस्थापक के आरोपों के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ गया। मामले के सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार सदस्य जांच समिति का गठन किया था। वहीं मामला सुर्खियों में आया तो प्रदेश सरकार ने भी तीन सदस्य उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी। वहीं बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप में बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया,साथ ही उस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!