रोहिडा बहुउद्देशीय शिविर में छाया हिंसक जानवरों की सक्रियता का मामला,वन अधिकारी बोले प्रभावित क्षेत्रों में शाम से ही लगेगा पिंजरा।
दर्ज 49 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
रोहिड़ा (गैरसैंण)-31 दिसम्बर 2025
रिपोर्ट- प्रेम संगेला।
सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत बुद्धवार को विकासखंड गैरसैंण के रोहिडा इंटर कालेज मैदान पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी गैरसैंण सोहन सिंह रांगड की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जंगली जानवरों की हिंसक हमलों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया।
मामले को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों पर क्षेत्र की उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की गयी।
✅राज्य मंत्री ॠषी प्रसाद सती रहे शामिल
इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में शामिल बीकेटीसी के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री ॠषी प्रसाद सती ने कहा की जरूरतमंद व्यक्तियो व परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पंहुचाया जाना ही सरकार का लक्ष्य है जिसके लिए सभी के प्रयासों की आवश्यकता है।
✅स्टालों पर जानकारी तो स्वास्थय विभाग ने की मरीजों की जांच
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर मौके पर ही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।इस अवसर पर स्वास्थय विभाग द्वारा लगाए गये शिविर में 85 रोगियों को जांच के उपरांत दवा वितरीत कर गयी।
शिविर में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सड़क,शिक्षा, पेयजल,कृषि संबंधी समस्याओं के साथ ही बीपीएल राशन कार्डों में अनियमितता के मामलों को भी उठाया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 49 मामले दर्ज किए गये जिनमें से अधिकांश मामले निस्तारित किए गये जबकि कुछ मामलों का आंशिक निस्तारण किया गया।
✅जनप्रतिनिधि बोले जानवरों के आतंक से बढेगा पलायन⤵️
बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा उठाया इसमें हिंसक हो रहे गूलदार द्वारा गोवंश की मौतों का मामला उठाया गया।वहीं बंदरों और सुअरों द्वारा खेती के नुकसान किए जाने की बात उठाई गई।जनप्रतिनिधियो ने कहा कि पहले ही पलायन की मार झेल रहा क्षेत्र जंगली जानवरों के आतंक से परेशान है, जिससे निकट भविष्य में पलायन ओर बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो रहा है।जिस वन क्षेत्राधिकारी हरीश गौड ने बताया की जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाये जाने की अनुमति मिल गयी है।
✅अपात्रों के राशन कार्ड जमा न होने पर नाराजगी⤵️
खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत गरीबी रेखा से नीचे के राशन कार्डों के वितरण में अनियमित के मामलों को उठाते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में भी शिकायत की गई थी ,जिसमें जांच की बात कही गई थी ,लेकिन अब तक अपात्र परिवारों के राशन कार्ड जमा नहीं करवाए गये हैं ,जिस पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य आपूर्ति विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।गौल व लखेडी क्षेत्र में हर घर जल-हर घर नल योजनाओं में पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या उठाई गई।
पाडुवाखाल रोहिड़ा सड़क मार्ग पर घुरियाल गांव के समीप बीते बरसात में भूस्खलन के बावजूद अब तक सड़क सुधारीकरण न किए जाने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर लोनिवि के अधिकारियों ने 10 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ किए जाने की बात कही साथ ही स्थाई ट्रीटमेंट के लिए डीपीआर शासन को भेजने की जानकारी दी।शिविर में देवस्थान गांव को सड़क सुविधा से जोडने की मांग उठाई गई ग्रामीणों ने कहा की पिछले दो दशक से उठाई जा रही, मांग पर कर्यवाही नहीं हो पा रही है,जिस लोनिवि के अधिकारियों ने मामला शासन स्तर तक पंहुचाए जाने की जानकारी दी।वहीं लखेडी की सड़क को भेडियाना व गौल गांव से जोडने की मांग भी प्रमुखता से रखी गयी। इंटर कॉलेज रोहिड़ा में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद शीघ्र भरे जाने की मांग की गई,वहीं कुणखेत जूनियर हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी पर सवाल उठाए गए।सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप गढवाली ने गुलदार व भालू के बढ़ते हमलों को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज सहित सभी विद्यालयों की सीमा के भीतर झाड़ी कटान की मांग की गई।जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में भालू गुलदार के बढ़ते हिंसक हमलों को देखते हुए डीएफओ से वार्ता के बाद पिंजरा लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पिजरें लगाए जाएंगे।
✅जनप्रतिनिधियों ओर विभागों की उपस्थिति⤵️
बहुउद्देशीय शिविर में प्रधान रोहिडा आशा देवी ,छडीसैंण के घमंड सिंह,कुणखेत के जगदीश सिंह,गौल की सुशीला देवी,भेडियाना के इंदर सिंह,हरगढ की नंदी देवी, बंज्याणी की सरला देवी,बिना की बचुली देवी,कैलाश बेलवाल,गोविंद सिंह,प्रताप गढ़वाली ,प्रमुख दुर्गा देवी,राज्य मंत्री ॠषी प्रसाद सती,भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी,जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश बिष्ट,खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी,संजय रावत व,स्वास्थ्य विभाग के डा.अनुष्का,डा.राजेश गैडी,कमलेश नौटियाल हिम्मत सिंह,साक्षी,मेहलचोरी चौकी प्रभारी बिशनलाल,सहित आयुष, लोनिवि, शिक्षा,पेयजल ,सिंचाई,ग्रामीण विकास, पंचायतीराज,कृषी,पशुपालन,वन विभाग,विधुत विभाग,राजस्व ,समाज कल्याण ,सैनिक कल्याण ,सहकारिता,महिला बाल विकास,श्रम विभाग कौशल विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
