पौड़ी में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गाजियाबाद से गिरफ्तार।

पौड़ी में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गाजियाबाद से गिरफ्तार।

पौड़ी गढ़वाल:-14 नवंबर 2026

उत्तराखंड के पौड़ी में फर्जी एवं कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी महाविद्यालय में नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी (यमकेश्वर) में कार्यरत था। जिसे अब सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

पौड़ी पुलिस के मुताबिक, बीती 23 सितंबर 2026 को यमकेश्वर के गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी के प्राचार्य ने यमकेश्वर थाने में एक तहरीर दी थी।महाविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी के खिलाफ फर्जी एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति हासिल करने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर यमकेश्वर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने निष्पक्ष एवं बारीकी से जांच के निर्देश दिए। इसके बाद कोटद्वार अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और श्रीनगर क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में यमकेश्वर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मामले की गहन विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए. साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित किए। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपों से संबंधित सबूत जुटाए. इसके बाद पुलिस टीम ने बीती 12 नवंबर 2026 को गाजियाबाद से असिस्टेंट प्रोफेसर उमेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!