लोकनिर्माण विभाग गैरसैंण के कार्यालय पहुंचे कोठा के ग्रामीणों ने की जल्द सड़क निर्माण की मांग।

लोकनिर्माण विभाग गैरसैंण के कार्यालय पहुंचे कोठा के ग्रामीणों ने की जल्द सड़क निर्माण की मांग।

गैरसैंण-23 मई 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

गैरसैंण विकासखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत कोठा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ममता के नेतृत्व में तहसील कार्यालय व लोक निर्माण विभाग कार्यालय गैरसैंण पहुंचकर उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गैरसैंण को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा व जल्द सड़क निर्माण किये जाने की मांग की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि, कल्याणा बैंड से निगलानी, तिमलपनी, गोगनानी के लिए सड़क की सर्वे की गई थी, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाउजूद निगलानी से आगे अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है.कहा कि सड़क मार्ग के अभाव में आये दिन ग्रामीणों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग न होने के चलते सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं व बीमार बुजुर्ग ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचाने में आ रही है।जिसकारण आये दिन ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गैरसैंण से गुहार लगाते हुए शीघ्र सड़क का कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।

मामले को लेकर अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग गैरसैंण जगदीश प्रसाद थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है,व उससे आगे का कार्य पीएम.जी.एस.वाई में प्रस्तावित है.पीएम.जी.एस.वाई द्वारा सड़क का आंगडंन बना कर शासन को भेज दिया गया है वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!