रुद्रपुर के सितारगंज में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक युवक गंभीर रूप से घायल।

रुद्रपुर के सितारगंज में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,एक युवक गंभीर रूप से घायल।

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)-10 अप्रैल 2026

जिले के सितारगंज में तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहा है। उसे चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह सड़क दुर्घटना सितारगंज के अमरिया रोड में मलपुरी के पास घटित हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही रेडी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में गौरीखेड़ा सितारगंज निवासी तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पड़ताल में जुट गई है।

उधम सिंह नगर के सितारगंज में गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सितारगंज के अमरिया रोड मलपुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक रेडी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बैठे तीन युवकों की मौत हो गई।वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. आनन-फानन में घायल को नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सितारगंज उपजिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. सितारगंज के उपजिला चिकित्सालय में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवकों की पहचान शादाब,नाजिम, सुलतान निवासी सितारगंज गौरीखेड़ा के रूप में हुई है। जिनमें से दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!