माईथान सडक मार्ग तीन जगहों पर बंद,झूमाखेत प्राथमिक विद्यालय के बंद होने की सूचना का विडियो वायरल।

माईथान सडक मार्ग तीन जगहों पर बंद,झूमाखेत प्राथमिक विद्यालय के बंद होने की सूचना का विडियो वायरल।

मेहलचौरी (गैरसैंण)-16 सितंबर 2026
रिपोर्ट:-प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथान क्षेत्र को जोड़ने वाली बुंगीधार मेहलचौरी बच्छुवाबाण (बीएमबी ) मोटर मार्ग तीन जगह पर मलवा आने से बाधित रहा। मार्ग पर मलवा आने से क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों की आबादी यातायाता सुविधा से वंचित रही।

सडक मार्ग बाधित होने से ग्रामीण आवश्यक कार्यों सहित जरूरी स्वास्थय जरूरतों के लिए भी नजदीकी माईथान ,मेहलचोरी ,गैरसैंण बाजार भी नहीं पंहुच सके। उक्त मार्ग माईथान बाजार से आगे दीवागाढ व झूमाखेत के बैंड के आसपास दो जगहों पर बाधित रहा।

गौरतलब है की झूमाखेत बैंड के पास ऊपरी पहाडी पर भारी मात्रा में भूस्खलन के चलते पिछले माहभर से सडक लगातार बाधित हो रही है। पिछले सप्ताह भी सडक 5 दिन बंद रही थी। लगातार मलवा आने से लोक निर्माण विभाग के लिए सडक खोलना टेढी खीर साबित हो रहा है। वहीं सड़क बाधित होने से जुड़े मामले में प्राथमिक विद्यालय झूमाखेत के बंद होने की अधूरी सूचना का एक विडियो इंटरनैट मिडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें 11 बजे के आसपास विद्यालय के पूरे दिन बंद होने की बात कही गई थी।

उक्त मामले में जानकारी लेने पर पता लगा कि इस विद्यालय की शिक्षिका माईथान से स्कूल आती है,दो जगह मार्ग बंद होने से विद्यालय नहीं पहुंच पाई। आज विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 8 बच्चों में से 6 बच्चे स्कूल आए थे। जिन्हें स्कूल परिसर में ही चलने वाली आंगनवाड़ी की सहायिकाओं द्वारा प्रार्थना करवाए जाने के साथ ही पढ़ाई व मध्याहन भोजन भी करवाया गया। जिसके बाद लगभग 11 बजे सबकी छुट्टी कर दी गई।

मामले में बीईओ अनी नाथ ने बताया कि विद्यालय बंद होने की सूचना का वीडियो देखने के बाद सीआरपी माईथान के माध्यम से तथ्यात्मक जानकारी जुटाए जा रही है। साथ ही शिक्षिका को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। ग्रामीण अवतार सिंह ने कहा कि माईथान से झुमाखेत के बीच में आने वाली सड़क मार्ग दो जगह बंद होने से सुबह के समय यातायात ठप्प रहा,जहां दिवागाढ के समीप तो मार्ग दोपहर बाद खुल गया था,लेकिन झूमाखेत बैंड के समीप दो जगह पर लगातार भारी मलवा आने से झुमाखेत व दूसरा नैल देवपुरी को जाने वाला मार्ग पूरे दिन बाधित रहा है । आंगनवाड़ी सहायिका दीपा देवी ने कहा कि सडक मार्ग बंद होने से शिक्षिका स्कूल नहीं पंहुच पायी,प्राथमिक के आठ में से 6 बच्चे स्कूल आए थे,विधिवत प्रार्थना के बाद पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन करने के बाद आंगनबाड़ी बच्चों के साथ ही उनकी भी छुट्टी कर दी गयी। मामले को लेकर प्रधान दीपक बिष्ट ने कहा की विधालय में छात्र संख्या निरंतर घट रही है,विभाग को शिक्षक संख्या बढाने की मांग की गयी थी ,जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!